Armine Nutting Gosling Statue in Bannerman Park
  • Home
  • Cultural Reflections
    • বাংলা | Bangla
    • Français | French
    • Deutsch | German
    • हिन्दी | Hindi
    • Ìgbò | Igbo
    • Inuit (English)
    • العربية | Lebanese Arabic
    • Oluganda | Luganda
    • 普通话 | Mandarin
    • Mi'kmaw (English)
    • नेपाली | Nepali
    • ​اردو | Pakistani Urdu
    • فارسی | Persian
    • Português | Portuguese
    • ਪੰਜਾਬੀ | Punjabi
    • Русский | Russian
    • Español | Spanish
    • தமிழ் | Tamil
    • Türkçe | ​Turkish
    • українська | Ukrainian
    • اردو | Urdu
  • Armine's Story
  • Dedications
  • PROJECT INFO

​हिन्दी | Hindi


"जब भी कोई महिला अपने लिए खड़ी होती है, वह सभी महिलाओं के लिए खड़ी होती है।" — माया एंजेलो

यह कथन सीमाओं से परे जाकर उन महिलाओं के संघर्ष को दर्शाता है, जिन्होंने समाज में बदलाव की नींव रखी थी। कनाडा की आर्मिन नटिंग गॉसलिंग और भारत की सावित्रीबाई फुले जैसी महिलाओं ने, भिन्न सामाजिक परिस्थितियों में रहते हुए भी, समान उद्देश्य के लिए आवाज़ उठाई--महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए। इन दोनों की कहानियाँ आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं, और यह याद दिलाती हैं कि हर बदलाव किसी एक की हिम्मत से शुरू होता है।

आर्मिन नटिंग गॉसलिंग एक संघर्षशील और निडर वक्ता थीं, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए, ख़ासकर वोट देने के अधिकार के लिए, आवाज़ उठाई। उनकी लगातार मेहनत की वजह से न्यूफ़ाउंडलैंड में महिलाओं को आख़िरकार वोट देने का अधिकार मिला। उस वक्त महिलाएं सार्वजनिक चर्चाओं में शामिल होने तक की इजाज़त नहीं रखती थीं, इसलिए उन्होंने 'लेडीज़ रीडिंग रूम' जैसी जगहें बनाईं, जहाँ महिलाएं अपनी बात कह सकें और सुनी जा सकें। जो बात मुझे आर्मिन में सबसे ज़्यादा छूती है, वह उनकी हिम्मत है। जब भी उन्होंने महिलाओं की मेहनत की उपेक्षा होते देखा, तो उन्होंने अपनी तेज़ और प्रभावशाली दलीलों से उसके खिलाफ आवाज़ उठाई। बहुत सी जगहों पर, ख़ासकर भारत में, महिलाएं बहुत कुछ करती हैं, लेकिन उनका काम अक्सर नज़रअंदाज़ या कम आंका जाता है। भारत की आज़ादी की लड़ाई में कई महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन उनकी कहानियाँ हमारे इतिहास की किताबों में बहुत कम आती हैं।

सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों की शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी, और रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेज़ों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई की--ये दोनों, आर्मिन की तरह ही, ताकत और हिम्मत की मिसाल हैं। ऐसी महिलाओं की बदौलत आज भारत में महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। आज महिलाएं देश की राष्ट्रपति बन रही हैं, संसद में आवाज़ उठा रही हैं, और STEM, शिक्षा, व कारोबार जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
​

कई कानून महिलाओं की रक्षा के लिए बनाए गए हैं--जैसे घरेलू हिंसा के खिलाफ, बाल विवाह को रोकने के लिए, और कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए। लेकिन इसके बावजूद, कई चुनौतियाँ अब भी बनी हुई हैं।

आज भी कई घरों में पितृसत्ता गहराई से जमी हुई है। महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे जल्दी शादी करें, घर का सारा काम करें, और अपनी प्रोफेशनल आकांक्षाओं को पीछे रखें। कई परिवारों में आज भी बेटे को बेटियों से ऊँचा माना जाता है, और माना जाता है कि वही परिवार की विरासत को आगे ले जाएगा। महिलाओं को आज भी जज किया जाता है--उनके कपड़े, उनके करियर के फ़ैसले, या उनकी ज़िंदगी की किसी भी पसंद पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि वही बात अगर किसी पुरुष के बारे में हो, तो उसे सामान्य माना जाता है। एक STEM क्षेत्र में काम करने वाली महिला होने के नाते, मैंने ख़ुद देखा है कि महिलाओं को समान पद पर भी कम गंभीरता से लिया जाता है, उन्हें कम वेतन दिया जाता है, और उनके ज्ञान पर अक्सर शक किया जाता है।

आर्मिन नटिंग गॉसलिंग जैसी महिलाओं की मूर्ति बनाना एक अहम कदम है। लेकिन सिर्फ मूर्तियाँ दुनिया को नहीं बदलतीं--उनके पीछे जो संघर्ष और सीख छुपी होती है, असली बदलाव वहीं से आता है। भारत में तो सदियों से देवियों की मूर्तियाँ हर घर में हैं। लेकिन विडंबना यह रही कि जिन स्त्रियों को मंदिरों में पूजा जाता है, उन्हें समाज में बराबरी का सम्मान नहीं दिया गया। बदलाव तब तक नहीं आया, जब तक महिलाओं ने ख़ुद अपने अधिकारों के लिए आवाज़ नहीं उठाई। मूर्तियाँ एक शुरुआत हैं--एक ऐसा माध्यम जिससे हम उन महिलाओं के संघर्षों और उपलब्धियों को दुनिया के सामने ला सकें, जिनकी कहानियाँ कहीं दब गई थीं। पर असली ज़िम्मेदारी हम सबकी है। अगर हम सच में उन महिलाओं की विरासत को सम्मान देना चाहते हैं, तो हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। हमें भी आवाज़ उठानी होगी--अपने लिए और उन सभी के लिए जिनकी आवाज़ अब भी दबाई जा रही है। आर्मिन नटिंग गॉसलिंग की मूर्ति हमें यह याद दिलाती है कि हमने कितना लंबा सफर तय किया है--और आगे अब भी एक लंबा रास्ता बाकी है।

हमें सिर्फ इतिहास का सम्मान नहीं करना है, बल्कि एक समानता से भरे भविष्य का निर्माण भी करना है।

"Every time a woman stands up for herself, she stands up for all women." — Maya Angelou

This quote transcends boundaries and reflects the struggles of those women who laid the foundation for change in society.

Women like Armine Nutting Gosling from Canada and Savitribai Phule from India raised their voices—despite vastly different social contexts—for the same purpose: to ensure dignity and rights for women.

Their stories continue to inspire us and remind us that every change begins with the courage of one individual.

Armine Nutting Gosling was a bold and resilient speaker who advocated fiercely for women’s rights, especially the right to vote.

Thanks to her tireless efforts, women in Newfoundland were eventually granted voting rights.

At a time when women were not even allowed to participate in public discussions, she created spaces like the Ladies’ Reading Room, where women could speak, be heard, and engage freely.

What touches me most about Armine is her fearless conviction.

Whenever she witnessed the dismissal of women’s hard work, she stood up against it with sharp, compelling arguments.

In many parts of the world—including India—women contribute immensely, yet their efforts often go unnoticed or undervalued.

During India's struggle for independence, numerous women played pivotal roles, but their stories remain largely absent from our history books.

Savitribai Phule fought for girls’ education, and Rani Lakshmibai bravely battled against British rule.

Like Armine, they stand as powerful examples of strength and determination.

It is because of such women that India has seen significant progress in gender equality and women's rights.

Today, women are becoming presidents, raising their voices in parliament, and excelling in fields like STEM, education, and business.

Many laws have been enacted to protect women—against domestic violence, to prevent child marriage, and to ensure safety in the workplace.

Yet, challenges persist. Patriarchy remains deeply rooted in many homes.

Women are still expected to marry young, take full responsibility for the household, and often set aside their professional aspirations.

Sons are still favoured over daughters in many families, viewed as the ones who will carry forward the family legacy.

Even today, women are judged for what they wear, for the careers they choose, or for any life decision they make. The same choices, if made by men, are seen as normal.

As a woman working in the STEM field, I’ve personally seen how women are often taken less seriously, paid less for the same work, and their knowledge is constantly questioned.

Erecting statues of women like Armine Nutting Gosling is a meaningful step forward.

But statues alone don’t change the world—it’s the struggle and the lessons behind them that drive real transformation.

In India, we’ve worshipped goddesses in temples for centuries.

Yet, ironically, the same society has often failed to give real women equal respect and status.

Change did not come until women themselves raised their voices.

Statues are a beginning—a way to bring the hidden stories of these women’s battles and achievements into the light.

But the true responsibility lies with all of us.

If we truly want to honor the legacy of these women, we must walk the path they showed us.

We must raise our voices too—for ourselves, and for those whose voices are still being silenced.

​​Armine Nutting Gosling’s statue is a reminder of how far we’ve come—and how far we still have to go.

It’s not just history we must commemorate, but a future we must build.

KEmpower

KEmpower is a microbiologist with a passion for gender equality and women’s rights. She believes in the power of stories and dialogue to inspire change and create a more inclusive world.

← Browse (German)
Back to list
Browse (Igbo) →

Public Funders

Picture
Picture
Picture

Trailblazers

Picture

​​Elinor Gill Ratcliffe, C.M., U.N.L., LLD (hc)

Picture

​Innovators

Picture

Margot Duley
​& Carol Haddad


Illuminators

Picture
Picture
Picture
Picture
Picture

The Armine Nutting Gosling statue is a legacy project of the PerSIStence Theatre Company. Copyright © 2025
  • Home
  • Cultural Reflections
    • বাংলা | Bangla
    • Français | French
    • Deutsch | German
    • हिन्दी | Hindi
    • Ìgbò | Igbo
    • Inuit (English)
    • العربية | Lebanese Arabic
    • Oluganda | Luganda
    • 普通话 | Mandarin
    • Mi'kmaw (English)
    • नेपाली | Nepali
    • ​اردو | Pakistani Urdu
    • فارسی | Persian
    • Português | Portuguese
    • ਪੰਜਾਬੀ | Punjabi
    • Русский | Russian
    • Español | Spanish
    • தமிழ் | Tamil
    • Türkçe | ​Turkish
    • українська | Ukrainian
    • اردو | Urdu
  • Armine's Story
  • Dedications
  • PROJECT INFO